Sunday, 10 September 2017

Use of ON in preposition

On का प्रयोग यदि हम किसी स्थान को दिखाने के लिए करते हैं तो हम यह बताना चाहते हैं कि यह स्थान कोई ऊपरी सतह है.
कुछ उदाहरण:
  • The dog is sitting on the car.
  • search your mobile one the kitchen shelf.
  • Don't put your tea on your school copy.
  • What have you worn on your head?
  • Hey, you are standing on my foot.
  • Why have you not written your name on the book's cover?
अब इस उदाहरण को समझें:
I am watching a movie on TV.
यहाँ पर क्या हम TV के ऊपर movie को देख रहे हैं? नहीं ऐसा नहीं है. पर TV की screen क्योंकि एक सतह है (भले ही vertical या लेटी हुई) पर है तो यह एक सतह ही, तो हम यहाँ भी "ON" का प्रयोग कर सकते हैं.

ON का दूसरा प्रयोग (वाहनों के लिए)

बड़े वाहनों के लिए हम ON का प्रयोग करते हैं. यदि हमे बोलना हो की "बस पर" तो हम इंग्लिश में बोलेंगे की "on a bus".

नीचे दिए गए उदाहरणों को देखें:
On a bus / train / plane / ship

  • Hello Raj, where are you? - I'm traveling on the bus.
  • We can get breakfast on the train.
  • To come to Delhi from Mumbai, I traveled on the plane.

वे वाहन या साधन जिनके ऊपर बैठ कर हम सफर करते हैं उन के साथ भी "on" ही लगता है:
On a bicycle / motorbike / horse / elephant / camel etc.
  • I'm going on my Yamaha FZ S V2.0 FI.
  • Riding on a horse, gives me fear.
दांयें और बांयें के लिए भी हम कुछ इस प्रकार से "on" का प्रयोग कर सकते हैं:
On the right / left etc.
  • Walk on the right side of a road.
  • Watch on your left.
radio या television जैसे media के लिए भी हम "on" का प्रयोग कर सकते हैं:
On the radio/television/screen
  • He is watching a movie on his TV.
  • I got a scratch on my mobile screen.
इसके आलावा "हम रास्ते में है" यह बताने के लिए हम कह सकते हैं की "We are on the way".

समय बताने के लिए "ON" का प्रयोग

किसी तारीख या दिन को बताने के लिए हम "on" का प्रयोग करते हैं. उदाहरण के लिए:
On Sunday / On 14th of July / On my birthday
  • The school will remain close on monday.
  • I went there on 14th of July.
  • I'll invite all of my school friends on my birthday.
Note: occasions या त्योहारों पर यदि हम उस ख़ास दिन की बात कर रहे हो तो ही "on" का प्रयोग करेंगे. जैसे:
  • I brang lots of crackers on diwali.
  • It was raining on the day of my marriage.


Post a Comment: